राशिफल 2012

Labels: , ,

Reactions: 

राशिफल 2012

मेष
इस साल आपका विवाह योग बन रहा है मगर ज़्यादा खुश होने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि आप पहले से शादीशुदा हैं। गणेशा कहते हैं कि इस आफत के लिए आप खुद ज़िम्मेदार हैं। टाइमपास करने के चक्कर में ऑफिस में जिस लड़की से आपने फ्लर्ट करना शुरू किया था, उसे लेकर आप अब सीरियस होने लगे हैं। आपके प्यार में वो लड़की भी इतना आगे जा चुकी है कि आपका तलाक तक करवा सकती है वैसे भी वो घर उजाड़ने के मिशन पर निकली है।
जब-जब आप ऑफिस में होते हैं तो बीवी को धोखा देने के लिए मन में गिल्ट होता है मगर घर पहुंचते ही बीवी की कर्कश आवाज़ सुन, आप सोचते हैं कि ये यही डिज़र्व करती है।
बावजूद इसके गणेशा सलाह देंगे कि इन चक्करों में मत पड़िए। ये उम्र आपकी सैटिंग करने की नहीं, कन्यादान करने की है। ज़रा नज़र उठाकर देखिए, आपकी बेटी जवान हो गई है।
सलाह-पांच शनिवार छह कौओं को शहद चटाइए, इससे आपकी बीवी की कर्कशता चली जाएगी।
लाल रंग की गिलहरी को बूंदी का रायता खिलाएं

वृष
31 दिसम्बर की शाम पतले होने का जो रेजोल्यूशन आपने लिया था, वो दो जनवरी की सुबह आलू के परांठे खाने के साथ टूट जाएगा। तीन जनवरी की शाम दोस्त के साथ टहलते हुए आप उसके कहने पर मोमो खा लेंगे। पहला मोमो मुंह मे लेते ही पतले होने का आपका रेजोल्यूशन आपको धिक्कारेगा मगर उसे इग्नोर कर आप एक और प्लेट का ऑर्डर देंगे। दस जनवरी की शाम बीवी आपको बताएगी कि रनिंग के लिए आपने जो नया ट्रैक सूट खरीदा था, बिना एक बार भी पहने उसे चूहा काट गया है।
बीवी पर लापरवाही का इल्ज़ाम लगाते हुए आप उससे झगड़ा करेंगे, जिस पर बीवी के हाथों आपकी उन स्पोर्ट्स शूज़ से पिटाई हो जाएगी जिन्हें आपने ट्रेक सूट के साथ खरीदा था।
सलाह-किसी गरीब आदमी को रा वन और रामगोपाल वर्मा की आग की डीवीडी भेंट करें, उसे देखने के बाद वो आपको इतनी बद्दुआएँ देगा कि आप खुद-ब-खुद पतले हो जाएँगे।

मिथुन
बाकी सालों की तरह इस साल भी आप कुछ ख़ास नहीं उखाड़ पाएंगे। ऑफिस में आपको बॉस से डांट खानी पड़ेगी और घर पर बीवी से। न तो रिश्तेदार आपको भाव देंगे और न ही मांगने पर बच्चे पानी का गिलास। जून आते-आते आपका पालतू कुत्ता भी आपको देखकर पूंछ हिलाना बंद कर देगा। इस सबसे तंग आकर आप आत्महत्या करना चाहेंगे और जान देने के लिए एक दिन टीवी पर ‘मौसम’ की डीवीडी लगाएंगे। मगर प्रिंट ख़राब होने के कारण वो चल नहीं पाएगी। गुस्से में आप अपने हाथ की बनी चाय पिएंगे मगर उससे भी आप मरेंगे नहीं बस मुंह से झाग निकलने के बाद बेहोश होंगे।
सलाह-सात मंगलवार किसी लाल गिलहरी को बूंदी वाला रायता खिलाएं, लाभ मिलेगा।

कर्क
पिछले साल की तरह ये साल भी आप फेसबुक पर बैठ कर बर्बाद कर देंगे। दूसरों की वॉल से अच्छे-अच्छे स्टेटस चोरी करने, उन स्टेटस पर आने वाले लाइक का घंटों इंतज़ार करने, हर फोटो में दोस्तों को टैग करने, स्कूल में साथ पढ़ी लड़कियों के प्रोफाइल ढूंढने और एक्सेप्ट न किए जाने की उम्मीद के बावजूद उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने में आप अपनी ज़िंदगी का एक और साल तबाह कर देंगे।
फेसबुक पर बैठे रहने के चक्कर में आप पूरी सर्दी बिना नहाए गुज़ार देंगे। इसी चक्कर में मां-बाप से गालियां खाएंगे मगर आप इतने ढीठ हो चुके हैं कि इन गालियों का आप पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सारी गालियां एक कान से होते हुए बिना दिमाग में घुसे दूसरे कान से चुपचाप निकल जाएंगी।
सलाह-आप जैसे ढीठ आदमी को सलाह देने का कोई फायदा नहीं है।

सिंह
नौकरीपेशा लोगों के लिए ये साल काफी फलदायक रहेगा। सरकारी नौकरी में हैं तो दो नम्बर का पैसा बनाने का अच्छा मौका मिलेगा। प्राइवेट में हैं तो बॉस की लगातार चमचागिरी करने के चलते आपकी भारी तरक्की होगी। आपकी सैलरी बाकी लोगों से ज़्यादा बढ़ाई जाएगी। आपको ऐसे काम में लगाया जाएगा जिसके लिए न्यूनतम बुद्धि की आवश्यकता होगी। आपका काम बाकी लोगों की बॉस से चुगली करना है और वो आप पूरी ईमानदारी से करते रहें।
गणेशा सलाह देते हैं कि जून के बाद आप थोड़ा सतर्क हो जाएं क्योंकि इस दौरान बॉस का एक और सिफारिशी टट्टू ऑफिस में ज्वॉइन करेगा। तब आपको नए सिरे से खुद को प्रूव करना होगा। मगर घबराएं नहीं, खुद पर विश्वास रखें। हर आदमी के पास गिफ्टिड टेलेंट होता है। बॉस के सामने दूसरों की चुगली करने के लिए नए आदमी को एफर्ट करना होगा जबकि ऐसा करने का आपमें पैदाइशी गुण है।
सलाह- ‘लगाई-बुझाई’ की अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए रोज़ाना तीन हिंदी सीरियल देखें।

कन्या
आपकी राशि भले ही कन्या हो मगर आपकी ज़िंदगी में कोई कन्या आती दिखाई नहीं दे रही। मगर इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है, सिवाए आपके। करियर सेट करने की उम्र में आप लड़कियां सेट करते रहे और जब बारी लड़की सेट करने की आई तो आप करियर सेट करने में लगे हैं। आपकी अरेंज मैरिज हो सके ऐसी आपकी इमेज नहीं है और आप लव मैरिज कर सकें, ऐसी आपकी शक्ल नहीं। गणेशा कहते हैं कि ये स्थिति अभी कुछ और वक्त तक बनी रहेगी और 2017 के बाद जाकर आपका विवाह होगा मगर तब भी कन्या मनुष्य जाति से होगीया नहीं, इसकी गारंटी गणेशा नहीं लेते।
सलाह-इक्कीस सोमवार सुबह-शाम खुद को दस-दस थप्पड़ लगाएं, इससे उन लड़कियों के मन को शांति मिलेगी जो कभी आपको पीटना चाहती थीं।

तुला
वक्त आ गया है कि तुला राशि वाले अपनेआप को लेकर ग़लतफहमी पालना बंद कर दें और थोड़ा व्यावहारिक हो जाएं। सिर्फ आपके ये मानने से कि मैं बहुत होशियार हूं और ज़िंदगी में बहुत अच्छा डिज़र्व करता हूं, दुनिया को घंटा फर्क नहीं पड़ता। टीवी डिस्कशन्स में आने वाले गेस्ट को मूर्ख मानने से आप खुद होशियार नहीं हो जाते। दसवीं पास दोस्तों को अपने अल्पज्ञान से आतंकित करने से कुछ पल्ले नहीं पड़ने वाला। अब भी वक्त है, संभल जाइए। आपके दोस्तों के दो-दो बच्चे हो गए और आपकी अभी शादी तक नहीं हुई, ये बात अलग है कि बच्चे आपके भी दो हो चुके हैं जिनमें से एक की तो खुद आपको भी जानकारी नहीं है।
सलाह- खुद के कमाए पैसों से एक अंडरवियर खरीदने बाज़ार जाएं, अपनेआप अक्ल ठिकाने आ जाएगी।
दही में तीन चम्मच चाय पत्ती मिलाकर पंडित जी को पिलाएँ

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों का इस साल भाग्य खूब साथ देगा। खरीदारी करने बाज़ार जाएंगे तो सेल में कुछ सस्ते स्वेटर मिल जाएंगे, बुक करवाने के दो दिन बाद सिलेंडर की डिलिवरी हो जाएगी, फुटपाथ से खरीदी पाइरेटिड सीडी का प्रिंट अच्छा निकलेगा, आटे की थैली में साबुनदानी का मुफ्त स्टैंड निकलेगा, जिस गाड़ी में सफर करेंगे उसमें सुंदर लड़कियां दिखेंगी, पड़ौसी मंगलू के दसवीं में अच्छे नम्बर आएंगे, उसकी बुआ की लड़की अपने मायके से आपके लिए नया पजामा लाएगी और और तो और आपकी भैंस माया भी इस साल बाकी सालों के मुकाबले ज़्यादा दूध देगी।
सलाह-

धनु
धनु राशि वालों की किस्मत इस साल बिलुकल साथ नहीं देगी। ऑफिस जाने की जल्दी होगी तो रास्ते में स्कूटर पंचर हो जाएगा, मेहमान आए होंगे तो सिलेंडर ख़त्म हो जाएगा, ज़रूरत पड़ेगी तो नेट काम नहीं करेगा, बीवी बीमार होगी तो कामवाली छुट्टी ले लेगी, सहवाग की बैटिंग के वक्त लाइट चली जाएगी, लाइट आने पर मिमोह च्रवर्ती की फिल्म चल रही होगी और तो और जब-जब चाय में डुबोकर खाने के लिए ग्लूकोज़ का बिस्किट उसके अंदर डालेंगे, वो उसी में डूब जाएगा!
सलाह- बिस्किट चाय में न डूबे इसके लिए ज़रूरी है कि उसे लाइफ जैकेट पहनाएं।

मकर
टीवी देखने के लिहाज़ से ये साल महिलाओं के लिए काफी अच्छा है। मार्च के आसपास आप सोनी टीवी पर दो नए सीरियल देखने शुरू करेंगी और अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर बिना नागा उसे पूरा साल देखेंगी। इस दौरान रिमोट के लिए कई दफा आपका अपने पति से झगड़ा होगा मगर सीरियल्स की साजिश रचने वाली बहुओं की तरह आप भी हार नहीं मानेंगी।
वहीं दूसरी ओर रिएलिटी शोज़ के हिसाब से ये साल आपके लिए उतना अच्छा नहीं है। आप जिस-जिस कंटेस्टेंट को सपोर्ट करेंगी वो फाइनल तक तो पहुंचेगा मगर जीत नहीं पाएगा जिसे लेकर आपको भारी दुख होगा। रात-रात भर कमरा बंद कर फूल की कढ़ाई वाला तकिया मुंह में ले रोएंगी और हो सकता है इस बीच डिप्रेशन की शिकार भी हो जाएं।
सलाह- पति के सोते ही उसके मोबाइल से अपने चहेते प्रतिभागी को ढेरों वोट करें। इससे पति भले ही डेंजर ज़ोन में चला जाए, मगर आपका पसंदीदा गवैया बच जाएगा।

कुंभ
कुंभ राशि वाले अपना ये साल पंडितों के चक्कर में बर्बाद कर देंगे। आपके लिए ये समझना बहुत ज़रूरी है कि अगर आपकी ज़िंदगी में कुछ नया नहीं हो रहा तो उसकी वजह आपकी ख़रब किस्मत नहीं, आपका आलस हैं। ऑफिस से घर आने के बाद आपका सारा दिन पड़े रहने में बीतता है और यही वजह है कि आप दस साल से एक ही ऑफिस में पड़े हुए हैं। आपके पड़े-पड़े आपके बच्चे बड़े हो गए मगर आप अपने करियर में कहीं नहीं बढ़े। गणेशा सलाह देते हैं कि यूं दिनभर भेजे के कुकर में ख्याली पुलाव पकाते रहने और बॉस के घर की महिला सदस्यों को याद कर उसे गाली देने का कोई फायदा नहीं है।
लिहाज़ा बिना कुछ किए हालात सुधरने की उम्मीद में चार अख़बारों में राशियां पढ़ने और हाथ की अंगुलियों से लेकर पैर के अंगूठेतक में अंगूठियां पहनने के बजाए रजाई से निकलिए…गैस पर पानी गर्म कर नहाइए, नहीं नहाना तो मुंह-हाथ ही धोइए और स्कूटर स्टार्ट कर कहीं बाहर जाइए।
सलाह- एक पाव दही में तीन चम्मच चाय पत्तीडालने के साथ उसमें रात की बची एक कटोरी दाल डालिए और इसमें आधा गिलास फिनाइल मिक्स कर, उस पंडित को पिलाइए जो खुद आपको अब तक ऐसे उल्टे-सीधे उपाय बताता आ रहा था।

मीन
जहां तक बारगेनिंग या मोलभाव का सवाल है, मीन राशि की महिलाओं के लिए ये साल काफी शुभ हैं। दुकान से सूट का कपड़ा खरीदने से लेकर गली में सब्ज़ी वाले से लड़-झगड़कर पैसे कम करवाने में आपको व्यापक सफलता मिलेगी। आपकी ख्याति मौहल्ले में ही नहीं, देशभर में फैलेगी। और तो और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हथियार खरीदते समय भारत सरकार दूसरे देशों से मोलभाव के लिए आपको बुलावा भेजेगी। फ्रांस जैसे देशों से मिसाइल खरीद के समय आप ये कहते हुए रेट कम करवाएंगी…जाओ भइया जाओ…पचास में पीछे जापान वाले दे ही रहे थे या फिर ‘हम तो हमेशा आप ही के यहां से खरीदते हैं’, कहकर उन्हें इमोशनली ब्लैकमेल करेंगी।
सलाह- कॉलेज में आप भाव खाती रही हैं और अब मोलभाव कर रही हैं। हमारी गुज़ारिश है कि यही हाव-भाव बनाए रखें।

Main Ab Sone Se Darta Hoon

Labels: , , , , ,

Reactions: 

Kaha tha na,
Mujhe is tarah sota hua chhor kar mat jana,
Mujhe beshaq jaga dena,
Bata dena,
Mohabat ke safar mein sath mere chal nahi sakte,
Judai mein, hijr mein, sath mere jal nahi sakte,
Tumhe rasta badalna hai,
Meri had se nikalna hai,
Tumhe kis baat ka dar tha,
Tumhe jane nahi deta,
Kahin par qaid kar leta,
Arey pagli,
Mohabat ki tabiyat mein zabardasti nahi hoti,
Jise rasta badalna ho,
Usse rasta badalne se,
Jise hadd se nikalna ho,
Usse hadd se nikalne se,
Na koi rok paya hai,
Na koi rok payega,
Tumhe kis baat ka dar tha,
Mujhe beshaq jaga deti,
Tumhe main dekh hi leta,
Tumhe koi dua deta,
Kam se kam yoon to na hota,
Mere sathi haqiqat hai,
Tumhare baad khone ke liye kuch bhi nahi baki,
Magar khone se darta hoon,
Main ab sone se darta hoon...!!!

**********

कहा था ना,
मुझे इस तरह सोता हुआ छोड़ कर मत जाना,
मुझे बेशक जगा देना,
बता देना,
मोहब्बत के सफर में साथ मेरे चल नहीं सकते,
जुदाई में, हिजर में साथ मेरे जल नहीं सकते,

तुम्हे रस्ता बदलना है,
मेरी हद से निकलना है,
तुम्हे किस बात का डर था,
तुम्हे जाने नहीं देता,
कहीं पर क़ैद कर लेता,

अरे पगली,
मोहब्बत की तबीयत में ज़बरदस्ती नहीं होती,
जिसे रस्ता बदलना हो,
उसे रस्ता बदलने से,
जिसे हद से निकलना हो उसे हद से निकलने से,
ना कोई रोक पाया है,
ना कोई रोक पायेगा,
तुम्हे किस बात का डर था,
मुझे बेशक जगा देती,
तुम्हे मैं देख ही लेता,
तुम्हे कोई दुआ देता,
कम से कम यूं तो ना होता,

मेरे साथी हकीकत है,
तुम्हारे बाद खोने के लिए कुछ भी नहीं बाकी,
मगर खोने से डरता हूँ,
मैं अब सोने से डरता हूँ...!!!

Kisi Roz Tanha Milo To Bataen

Labels: , , , , , ,

Reactions: 

Ye thora sa jeevan,
Adhoora sa mausam,

Ye rangon ki chahat,
Gulabon ki hasrat,

Ye roshan sawere,
Ye madham andhere,

Kisi roz tanha milo to bata'en,
Khayalon ki raahen,
Chamakti nigahein,

Wafaein nibhana,
Adayein dikhana,

Ye ek silsila hai,
Magar faasla hai,

Agar jaan jao to ehsaas rakhna,
Ise raaz rakhna,

Karo ek wada,
Bana lo iraada,

Mulaqat kar lo,
Wahi baat kar lo,

Kisi roz tanha milo to bataen,
Humari mohabbat,
Tumhari adayein..!!

**********

ये थोड़ा सा जीवन,
अधूरा सा मौसम,

ये रंगों की चाहत,
गुलाबों की हसरत,

ये रोशन सवेरे,
ये मद्धम अँधेरे,

किसी रोज तन्हा मिलो तो बताएँ,
ख्यालों की राहें,
चमकती निगाहें,

वफाएं निभाना,
अदाएं दिखाना,

ये एक सिलसिला है,
मगर फासला है,

अगर जान जाओ तो अहसास रखना,
इसे राज़ रखना,

करो एक वादा,
बना लो इरादा,

मुलाक़ात कर लो,
वही बात कर लो,

किसी रोज तन्हा मिलो तो बताएँ,
हमारी मोहब्बत,
तुम्हारी अदाएं..!!

Use Maine Hi Likha Tha

Labels: , , , , , , , , ,

Reactions: 

Use maine hi likha tha,
Ke lehze barf ho jayein,
To fir pighla nahi karte,

Parinde darr ke udd jayein,
To fir lauta nahi karte,

Use maine hi likha tha,
Yaqeen uth jaye to shayad,
Kabhi wapas nahi aata,

Hawaon ka koi toofan,
Kabhi barish nahi lata,

Use maine hi likha tha,
Ke sheesha toot jaye to,
Kabhi fir jud nahi pata,

Jo manzil se bhatak jaye,
Wo rahi mud nahi pata,

Use kehna wo be'mani adhura khat,
Use maine hi likha tha,

Use kehna ke deewane,
Mukammal khat nahi likhte...!!!

**********

उसे मैंने ही लिखा था,
के लहजे बर्फ हो जायें,
तो फिर पिघला नहीं करते,

परिंदे डर के उड़ जायें,
तो फिर लौटा नहीं करते,

उसे मैंने ही लिखा था,
यकीं उठ जाये तो शायद,
कभी वापस नहीं आता,

हवाओं का कोई तूफां,
कभी बारिश नहीं लाता,

उसे मैंने ही लिखा था,
के शीशा टूट जाये तो,
कभी फिर जुड़ नहीं पाता,

जो मंजिल से भटक जाये,
वो राही मुड़ नहीं पाता,

उसे कहना वो बेमानी अधूरा खत,
उसे मैंने ही लिखा था,

उसे कहना के दीवाने,
मुकम्मल खत नहीं लिखते...!!!

Main Ab Sone Se Darta Hoon

Labels: , , , , , , , ,

Reactions: 

Kaha tha na,
Mujhe is tarah sota hua chhor kar mat jana,
Mujhe beshaq jaga dena,
Bata dena,
Mohabat ke safar mein sath mere chal nahi sakte,
Judai mein, hijr mein sath mere jal nahi sakte,

Tumhe rasta badalna hai,
Meri had se nikalna hai,
Tumhe kis baat ka dar tha,
Tumhe jane nahi deta,
Kahin par qaid kar leta,

Arey pagli,
Mohabat ki tabiyat mein zabardasti nahi hoti,
Jise rasta badalna ho,
Usse rasta badalne se,
Jise hadd se nikalna ho,
Usse hadd se nikalne se,
Na koi rok paya hai,
Na koi rok payega,

Tumhe kis baat ka dar tha,
Mujhe beshaq jaga deti,
Tumhe main dekh hi leta,
Tumhe koi dua deta,
Kam se kam yoon to na hota,

Mere sathi haqiqat hai,
Tumhare baad khone ke liye kuch bhi nahi baki,
Magar khone se darta hoon,
Main ab sone se darta hoon...!!!

**********

कहा था ना,
मुझे इस तरह सोता हुआ छोड़ कर मत जाना,
मुझे बेशक जगा देना,
बता देना,
मोहब्बत के सफर में साथ मेरे चल नहीं सकते,
जुदाई में, हिजर में साथ मेरे जल नहीं सकते,

तुम्हे रस्ता बदलना है,
मेरी हद से निकलना है,
तुम्हे किस बात का डर था,
तुम्हे जाने नहीं देता,
कहीं पर क़ैद कर लेता,

अरे पगली,
मोहब्बत की तबीयत में ज़बरदस्ती नहीं होती,
जिसे रस्ता बदलना हो,
उसे रस्ता बदलने से,
जिसे हद से निकलना हो उसे हद से निकलने से,
ना कोई रोक पाया है,
ना कोई रोक पायेगा,

तुम्हे किस बात का डर था,
मुझे बेशक जगा देती,
तुम्हे मैं देख ही लेता,
तुम्हे कोई दुआ देता,
कम से कम यूं तो ना होता,

मेरे साथी हकीकत है,
तुम्हारे बाद खोने के लिए कुछ भी नहीं बाकी,
मगर खोने से डरता हूँ,
मैं अब सोने से डरता हूँ...!!!

Tasavvur

Labels: , , , , , , ,

Reactions: 

Lahu se dil ke kagaz par koi tahreer hoti hai,
To ahl-e-dil samjhte hain yahi taqdeer hoti hai,

Tujhe khwabon me aksar log mujhse chheen lete hain,
Suna hai sab khwabon ki ulat tabeer hoti hai,

Yahi chahat kisi ko taaz ki surat nazar aaye,
Yahi chahat kisi ke paon ki zanjeer hoti hai,

Wafa ki jung talwaron se jeeti ja nahi sakti,
Ke sachai aur mohabbat se wafa ki jeet hoti hai,

Suno gazlein be'sabab likhi nahi jati,
Ke shayar ke tasavvur mein koi tasveer hoti hai...!!!

**********

लहू से दिल के कागज़ पर कोई तहरीर होती है,
तो अहल-ए-दिल समझते हैं यही तकदीर होती है,

तुझे ख्वाबों में अक्सर लोग मुझसे छीन लेते हैं,
सुना है सब ख्वाबों की उलट ताबीर होती है,

यही चाहत किसी को ताज की सूरत नज़र आये,
यही चाहत किसी के पांव की ज़ंजीर होती है,

वफ़ा की जंग तलवारों से जीती जा नहीं सकती,
के सचाई और मोहब्बत से वफ़ा की जीत होती है,

सुनो गजलें बेसबब लिखी नहीं जाती,
के शायर के तसव्वुर में कोई तस्वीर होती है...!!!

Zakhm-e-Judai

Labels: , , , , , , ,

Reactions: 

Har baar mujhe zakhm-e-judai na diya kar,
Agar mera nahi mujhko, dikhai na diya kar,

Sach jhooth teri ankho se ho jata hai jaahir,
Kasmein na utha itni, safai na diya kar,

Maloom hai tu rehta hai ab mujh se gurezan,
Paas aakar mohabbat ki duhai na diya kar,

Ehsaas nahi tujhko agar meri tanhai ka,
Auron ko bhi tu dars-e-bhalai na diya kar,

Udd jayein to fir laut ke kab aate hain,
Har baar parindon ko rehaai na kiya kar...!!!

**********

हर बार मुझे ज़ख्म-ए-जुदाई ना दिया कर,
अगर मेरा नहीं तो मुझको दिखाई ना दिया कर,

सच झूठ तेरी आँखों से हो जाता है जाहिर,
कसमें ना उठा इतनी, सफाई ना दिया कर,

मालूम है तू रहता है अब मुझसे गुरेज़ाँ,
पास आकर मोहब्बत की दुहाई ना दिया कर,

एहसास नहीं तुझको अगर मेरी तन्हाई का,
औरों को भी तू दरस-ए-भलाई ना दिया कर,

उड़ जायें तो फिर लौट के कब आते हैं,
हर बार परिंदों को रिहाई ना दिया कर...!!!

Jawab Mil Gaya To Fir?

Labels: , , , , ,

Reactions: 

Ye dard mit gaya to fir,
Ye zakhm sil gaya to fir,
Bichhad k sochta hoon main,
Wo fir se mil gaya to fir,

Main titliyon ke shehar mein,
Rahun to mujh ko fikr hai,
Wo phool jo khila nahi,
Wo phool khil gaya to fir,

Tumhein bhi kuch nahi mila,
Mujhe bhi kuch nahi mila,
Tamam umr ke vaaste,
Ye dard mil gaya to fir,

Main isliye to aaj tak,
Ik sawal bhi na kar saka,
Mere sawal ka agar,
Jawab mil gaya to fir...!!!

**********

ये दर्द मिट गया तो फिर,
ये ज़ख्म सिल गया तो फिर,
बिछड़ के सोचता हूँ मैं,
वो फिर से मिल गया तो फिर,

मैं तितलिओं के शहर में,
रहूँ तो मुझ को फ़िक्र है,
वो फूल जो खिला नहीं,
वो फूल खिल गया तो फिर,

तुम्हें भी कुछ नहीं मिला,
मुझे भी कुछ नहीं मिला,
तमाम उम्र के वास्ते,
ये दर्द मिल गया तो फिर,

मैं इसलिए तो आज तक,
इक सवाल भी ना कर सका,
मेरे सवाल का अगर,
जवाब मिल गया तो फिर...!!!

Meri Saans Ruk Jaye

Labels: , , , , , , ,

Reactions: 

Labon ki sarsarahat se, Badan ke choor hone tak,
Main tujhko is tarah chahun, Ke meri saans ruk jaye,

Khata'on par khata'en hon, Aur na ho baat kehne ko,
Main tujh mein yoon samaa jaun, Ke meri saans ruk jaye,

Na himmat tujh mein ho baki, Na himmat mujh mein ho baki,
Magar itna kareeb aaun, Ke meri saan ruk jaye,

Tere honthon pe jab rakhun, Main apne honth kuch aise,
Ya teri pyas bujh jaye, Ya meri saans ruk jaye...!!!

**********

लबों की सरसराहट से, बदन के चूर होने तक,
मैं तुझको इस तरह चाहूँ, के मेरी साँस रुक जाये,

खताओं पर खताएं हों, और ना हो बात कहने को,
मैं तुझमें यूं समा जाऊं, के मेरी साँस रुक जाये,

ना हिम्मत तुझमें हो बाकी, ना हिम्मत मुझमें हो बाकी,
मगर इतना करीब आऊं, के मेरी साँस रुक जाये,

तेरे होंठों पे जब रखूँ, मैं अपने होंठ कुछ ऐसे,
या तेरी प्यास बुझ जाये, या मेरी रुक जाये...!!!

Cheerey Walea - Lyrics (Satinder Sartaaj)

Labels: , , , , , , ,

Reactions: 

Zoye zaalama, ve tu na sar lainda,
Yaadan terian, tere to changian ne,
Neendan merian, tere'an supneya ne,
Vaar vaar, ve vairiya dangian ne,
Beshak, tu parat ke vekheya nahi,
'Sartaaj' reejhan sooli tangian ne,
Asi fer v chunni'an chahvan dian,
Tere cheere de vargian rangian ne,

Mereya chan'na chan'na ve,
Das tu kikan Man'na ve,
Kahto layian ne deraan,
Ve main athru payi keran,
Tenu wajaan payi maara,
Merian minnta hazaran,
Paani raavi da wagda'e,
Tera cheta vi thagda'e,
Tera cheera rangvawan,
Banke sheesha beh jaavan,
Tere sanhve'n o chan'na,
Je tu aave'n o chan'na,
Ve gal sun chhaleya,
Chhaleya ve,
Kehra vatna maleya ve,
Chhalla beri da poor ae,
Vatan mahiye da door ae,
Jana paile ei poore,
O cheere waleya,

Assi puchde rehne aa sache rab ton,
Tu vi ta kito bol ve channa,
O cheere waleya,
Cheere waleya yaadan da deeva baaleya,
Eh jind chali dol ve channa,
O cheere waleya,

Tera door kise des nal nata,
Te sadda pind dhakian de ohle,
Koole chaavan nu bachavan, nheri gamaan di ton,
Baithi aasan thakian de ohle,
Raati tareyan de naal dukh foliye,
Oye tu vi ta farol ve channa,
O cheere waleya,
Cheere waleya, kithe ni tainu bhaleya,
Mitti ch rooh na rol ve chana,
O cheere waleya,

Sadde sadiyan de vaangu din bitde,
Te khuli rehndi naina wali baari,
Hun khabar rahi na aase passe di,
Te charhi rehndi khayala nu khumari,
Dekhi kar na javi tu hera ferian,
Eh reejhan anbhol ve channa,
O cheere waleya,
Cheere waleya main umran nu taleya,
Te saahin leya ghol ve chana,
O cheere waleya,

Tere bol rehnde har vele goonjde,
Te bhore aiven chherhde rehnde ne,
Je umeedan de rumal utte naam,
Kadiye ta eh udherde rehnde ne,
Ja ta sade kol aaja mere meherma,
Ja sad sanu kol ve chana,
O cheere waleya,
Cheere waleya ve loka ne uchhaleya,
Eh kisa anmol ve chana,
O cheere waleya,


Shala rab sacha bhaagan wala din deve,
Shagna di raat le ke aaye,
Main udeekan 'Sartaaj' sade vehde,
Kado saj ke baraat le ke aaye,
Takkan kalgi laga ke ghodi chadeya,
Khaaban ch vajje dhol ve chana,
O cheere waleya,
Cheere waleya hada kamau bahleya,
Ishq sava tol ve chana,
O cheere waleya,
O cheere waleya,

Mereya chan'na chan'na ve,
Das tu kikan Man'na ve,
Kahto layian ne deraan,
Ve main athru payi keran,
Tenu wajaan payi maara,
Merian minnta hazaran,
Paani raavi da wagda'e,
Tera cheta vi thagda'e,
Tera cheera rangvawan,
Banke sheesha beh jaavan,
Tere sanhve'n o chan'na,
Je tu aave'n o chan'na,
Ve gal sun chhaleya,
Chhaleya ve,
Kehra vatna maleya ve,
Chhalla beri da poor ae,
Vatan mahiye da door ae,
Jana paile ei poore,
O cheere waleya,

Assi puchde rehne aa sache rab ton,
Tu vi ta kito bol ve channa,
O cheere waleya,
O cheere waleya...!!!

**********

ਜੋਏ ਜਾਲਮਾ, ਵੇ ਤੂ ਨਾ ਸਾਰ ਲੈਂਦਾ,
ਯਾਦਾਂ ਤੇਰੀਆਂ, ਤੇਰੇ ਤੋ ਚੰਗੀਆਂ ਨੇ,
ਨੀਂਦਾਂ ਮੇਰਿਆਂ, ਤੇਰੇਆਂ ਸੁਪਨਿਆਂ ਨੇ,
ਵਾਰ ਵਾਰ, ਵੇ ਵੈਰੀਆ ਡੰਗੀਆਂ ਨੇ,
ਬੇਸ਼ਕ, ਤੂ ਪਰਤ ਕੇ ਵੇਖਿਆ ਨਈ,
'ਸਰਤਾਜ' ਰੀਝਾਂ ਸੂਲੀ ਟੰਗੀਆਂ ਨੇ,
ਅਸੀਂ ਫੇਰ ਵੀ ਚੁੰਨੀਆਂ ਚਾਅਵਾਂ ਦੀਆਂ,
ਤੇਰੇ ਚੀਰੇ ਦੇ ਵਰਗੀਆਂ ਰੰਗੀਆਂ ਨੇ,

ਮੇਰੇਆ ਚੰਨਣਾ ਚੰਨਣਾ ਵੇ,
ਦਸ ਤੂੰ ਕੀਕਣ ਮੰਨਣਾ ਵੇ,
ਕਾਹਤੋ ਲਾਈਆਂ ਨੇ ਦੇਰਾਂ,
ਵੇ ਮੈਂ ਅਥਰੂ ਪਈ ਕੇਰਾਂ,
ਤੈਨੂ ਵਾਜਾਂ ਪਈ ਮਾਰਾਂ,
ਮੇਰਿਆਂ ਮਿੰਨਤਾਂ ਹਜਾਰਾਂ,
ਪਾਣੀ ਰਾਵੀ ਦਾ ਵਗਦੈ,
ਤੇਰਾ ਚੇਤਾ ਵੀ ਠਗਦੈ,
ਤੇਰਾ ਚੀਰਾ ਰੰਗਵਾਵਾਂ,
ਬਣਕੇ ਸ਼ੀਸ਼ਾ ਬਹਿ ਜਾਵਾਂ,
ਤੇਰੇ ਸਾਹ੍ਨਵੇ ਓ ਚੰਨਣਾ,
ਜੇ ਤੂ ਆਵੇਂ ਓ ਚੰਨਣਾ,
ਵੇ ਗਲ ਸੁਨ ਛੱਲਿਆ,
ਛੱਲਿਆ ਵੇ,
ਕਿਹੜਾ ਵਤਨਾ ਮੱਲਿਆ ਵੇ,
ਛੱਲਾ ਬੇੜੀ ਦਾ ਪੂਰ ਏ,
ਵਤਨ ਮਾਹਿਯੇ ਦਾ ਦੂਰ ਏ,
ਜਾਨਾ ਪੈਲੇ ਈ ਪੂਰੇ,
ਓ ਚੀਰੇ ਵਾਲਿਆ,

ਅੱਸੀ ਪੁਛਦੇ ਰਹਨੇ ਆ ਸੱਚੇ ਰੱਬ ਤੋਂ,
ਤੂ ਵੀ ਤਾਂ ਕਿਤੋਂ ਬੋਲ ਵੇ ਚੰਨਾ,
ਉ ਚੀਰੇ ਵਾਲਿਆ,
ਚੀਰੇ ਵਾਲਿਆ ਯਾਦਾਂ ਦਾ ਦੀਵਾ ਬਾਲਿਆ,
ਇਹ ਜਿੰਦ ਚੱਲੀ ਡੋਲ ਵੇ ਚੰਨਾ,
ਉ ਚੀਰੇ ਵਾਲਿਆ,

ਤੇਰਾ ਦੂਰ ਕਿਸੇ ਦੇਸ ਨਾਲ ਨਾਤਾ,
ਤੇ ਸਾਡਾ ਪਿੰਡ ਢਕਿਆਂ ਦੇ ਓਹ੍ਲੇ,
ਕੂਲੇ ਚਾਵਾਂ ਨੂ ਬਚਾਵਾਂ, ਨ੍ਹੇਰੀ ਗਮਾਂ ਦੀ ਤੋਂ,
ਬੈਠੀ ਆਸਾਂ ਥਕੀਆਂ ਦੇ ਓਹ੍ਲੇ,
ਰਾਤੀ ਤਾਰਿਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਦੂਖ ਫੋਲਿਏ,
ਓਏ ਤੂ ਵੀ ਤਾ ਫਰੋਲ ਵੇ ਚੰਨਾ,
ਉ ਚੀਰੇ ਵਾਲਿਆ,
ਚੀਰੇ ਵਾਲਿਆ ਕਿਥੇ ਨੀ ਤੈਨੂ ਭਾਲਿਆ,
ਮਿੱਟੀ ਚ ਰੂਹ ਨਾ ਰੋਲ ਵੇ ਚੰਨਾ,
ਉ ਚੀਰੇ ਵਾਲਿਆ,

ਸਾੱਡੇ ਸਦੀਆਂ ਦੇ ਵਾਂਗੂ ਦਿਨ ਬੀਤਦੇ,
ਤੇ ਖੁਲੀ ਰਹਿੰਦੀ ਨੈਨਾ ਵਾਲੀ ਬਾਰੀ,
ਹੁਣ ਖਬਰ ਰਹੀ ਨਾ ਆਸੇ ਪਾਸੇ ਦੀ,
ਤੇ ਚੜੀ ਰਹਿੰਦੀ ਖ੍ਯਾਲਾਂ ਨੂ ਖੁਮਾਰੀ,
ਦੇਖੀਂ ਕਰ ਨਾ ਜਾਵੀਂ ਤੂ ਹੇਰਾ ਫੇਰੀਆਂ,
ਇਹ ਰੀਝਾਂ ਅਨਭੋਲ ਵੇ ਚੰਨਾ,
ਉ ਚੀਰੇ ਵਾਲਿਆ,
ਚੀਰੇ ਵਾਲਿਆ ਮੈਂ ਉਮਰਾਂ ਨੂ ਟਾਲਿਆ,
ਤੇ ਸਾਹੀਂ ਲਿਆ ਘੋਲ ਵੇ ਚੰਨਾ,
ਉ ਚੀਰੇ ਵਾਲਿਆ,

ਤੇਰੇ ਬੋਲ ਰਹਿੰਦੇ ਹਰ ਵੇਲੇ ਗੂੰਜਦੇ,
ਤੇ ਭੋਰੇ ਐਵੇਂ ਛੇੜਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਨੇ,
ਜੇ ਉਮੀਦਾਂ ਦੇ ਰੁਮਾਲ ਉੱਤੇ ਨਾਮ,
ਕਢੀਏ ਤਾਂ ਇਹ ਉਧੇੜਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਨੇ,
ਜਾ ਤਾ ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਆਜਾ ਮੇਰੇ ਮੇਹਰਮਾ,
ਜਾ ਸੱਦ ਸਾਨੂ ਕੋਲ ਵੇ ਚੰਨਾ,
ਉ ਚੀਰੇ ਵਾਲਿਆ,
ਚੀਰੇ ਵਾਲਿਆ ਵੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਉਛਾਲਿਆਂ,
ਇਹ ਕਿੱਸਾ ਅਨਮੋਲ ਵੇ ਚੰਨਾ,
ਉ ਚੀਰੇ ਵਾਲਿਆ,

ਸ਼ਾਲਾ ਰੱਬ ਸਚਾ ਭਾਗਾਂ ਵਾਲਾ ਦਿਨ ਦੇਵੇ,
ਸ਼ਗਨਾ ਦੀ ਰਾਤ ਲੈ ਕੇ ਆਏ,
ਮੈਂ ਉਡੀਕਾਂ 'ਸਰਤਾਜ' ਸਾਡੇ ਵੇਹੜੇ,
ਕਦੋਂ ਸੱਜ ਕੇ ਬਰਾਤ ਲੈ ਕੇ ਆਏ,
ਤੱਕਾਂ ਕਲਗੀ ਲਗਾ ਕੇ ਘੋੜੀ ਚੜਿਆ,
ਖਾਬਾਂ ਚ ਵੱਜੇ ਢੋਲ ਵੇ ਚੰਨਾ,
ਉ ਚੀਰੇ ਵਾਲਿਆ,
ਚੀਰੇ ਵਾਲਿਆ ਹਾੜਾ ਕਮਾਉ ਬਾਹਲੀਆ,
ਇਸ਼ਕ਼ ਸਾਵਾ ਤੋਲ ਵੇ ਚੰਨਾ,
ਉ ਚੀਰੇ ਵਾਲਿਆ,
ਉ ਚੀਰੇ ਵਾਲਿਆ,

ਮੇਰੇਆ ਚੰਨਣਾ ਚੰਨਣਾ ਵੇ,
ਦਸ ਤੂੰ ਕੀਕਣ ਮੰਨਣਾ ਵੇ,
ਕਾਹਤੋ ਲਾਈਆਂ ਨੇ ਦੇਰਾਂ,
ਵੇ ਮੈਂ ਅਥਰੂ ਪਈ ਕੇਰਾਂ,
ਤੈਨੂ ਵਾਜਾਂ ਪਈ ਮਾਰਾਂ,
ਮੇਰਿਆਂ ਮਿੰਨਤਾਂ ਹਜਾਰਾਂ,
ਪਾਣੀ ਰਾਵੀ ਦਾ ਵਗਦੈ,
ਤੇਰਾ ਚੇਤਾ ਵੀ ਠਗਦੈ,
ਤੇਰਾ ਚੀਰਾ ਰੰਗਵਾਵਾਂ,
ਬਣਕੇ ਸ਼ੀਸ਼ਾ ਬਹਿ ਜਾਵਾਂ,
ਤੇਰੇ ਸਾਹ੍ਨਵੇ ਓ ਚੰਨਣਾ,
ਜੇ ਤੂ ਆਵੇਂ ਓ ਚੰਨਣਾ,
ਵੇ ਗਲ ਸੁਨ ਛੱਲਿਆ,
ਛੱਲਿਆ ਵੇ,
ਕਿਹੜਾ ਵਤਨਾ ਮੱਲਿਆ ਵੇ,
ਛੱਲਾ ਬੇੜੀ ਦਾ ਪੂਰ ਏ,
ਵਤਨ ਮਾਹਿਯੇ ਦਾ ਦੂਰ ਏ,
ਜਾਨਾ ਪੈਲੇ ਈ ਪੂਰੇ,
ਓ ਚੀਰੇ ਵਾਲਿਆ,

ਅੱਸੀ ਪੁਛਦੇ ਰਹਨੇ ਆ ਸੱਚੇ ਰੱਬ ਤੋਂ,
ਤੂ ਵੀ ਤਾਂ ਕਿਤੋਂ ਬੋਲ ਵੇ ਚੰਨਾ,
ਉ ਚੀਰੇ ਵਾਲਿਆ,
ਉ ਚੀਰੇ ਵਾਲਿਆ...!!!